home page

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बनारस की दीपिका ने जीता सोना

 | 
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बनारस की दीपिका ने जीता सोना


वाराणसी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वाराणसी की युवा ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी दीपिका पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 बालिका 42 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मुकाबले में अयोध्या मंडल की शुभी वर्मा को 20-12 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

इसी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करने वाली इशिका कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्हें मुरादाबाद मंडल की खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वाराणसी जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव चंद्रभान पटेल ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपिका की इस उपलब्धि से जिले के युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

दीपिका की सफलता पर ताइक्वांडो संघ वाराणसी के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह और सचिव चंद्रभान पटेल ने खिलाड़ी, प्रशिक्षक पंकज यादव, वरिष्ठ प्रशिक्षक अरविंद यादव और विकास यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी