home page

सोनभद्र जिला कारागार में एचआईवी संक्रमित बंदी की माैत

 | 
सोनभद्र जिला कारागार में एचआईवी संक्रमित बंदी की माैत


सोनभद्र, 05 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र जिले के जिला कारागार में एचआईवी संक्रमित बंदी की गुरुवार काे इलाज के दाैरान माैत हाे गई हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार काे देते हुए शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला कारागार अधीक्षक अरूण मिश्रा ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी 26 वर्षीय राधेश्याम पांच जनवरी को एनडीपीएस केश में जेल में बंद था। जेल में जाने के दौरान की गई जांच रिपोर्ट में वह एचआईवी संक्रमित पाया गया था, जिसे अलग बैरक में रखकर इलाज किया जा रहा था।

बंदी रक्षकों से पता चला कि रात पौने तीन बजे के लगभग बंदी राधेश्याम को खांसी के साथ कफ में ब्लड निकलने लगा।नजदीक अस्पताल ले जाने के दाैरान उसकी हालत गंभीर हाेने पर डाॅक्टराें ने उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा, जहां इलाज के एक घंटे के बाद बंदी की मौत हो गई। राधेश्याम का भाई सोनू यादव और उसकी मां पानवती भी जेल में बंद थी। तीन दिन पहले ही महिला की रिहाई हुई हैं।------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी