home page

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

 | 

बाराबंकी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल-बिंदौरा के बीच गुरुवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर किनारे कराया।

जीआरपी व रामनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या यात्रा टिकट नहीं मिला। आरपीएफ प्रभारी रवि कुमार एवं जीआरपी प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि क्षत-विक्षत शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी