home page

संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

 | 
संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव


संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव


अमेठी, 01 मार्च (हि.स.)। कमरौली थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-233 के प्लॉट नंबर 32-33 में रविवार की देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान मंजेश कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी हरदोई के रूप में हुई है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुप्रीम हैचरी में कार्यरत थे और वहीं किराए के मकान में रह रहे थे।

रविवार की देर शाम मंजेश कुमार के भाई को उनके कमरे में शव लटका होने की जानकारी मिली। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कमरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मंजेश कुमार अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके दो भाई भी इसी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी