home page

बेटियां परिवार और समाज का अभिमान : अल्पना रितेश गुप्ता

 | 
बेटियां परिवार और समाज का अभिमान : अल्पना रितेश गुप्ता


हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

मुरादाबाद, 11 जुलाई (हि.स.)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में महिला कल्याण विभाग के हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज का अभिमान है। उनके जन्म का स्वागत भी बेटों की तरह ही खुशी और उत्साह के साथ किया जाना चाहिए।

जिला मिशन समन्वयक रेनू आर्या ने बताया कि एक मां के द्वितीय शनिवार को संस्था के द्वारा कन्या जन्मोत्सव आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात कन्याओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। उन्होंने अभिभावकों को बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता तनिषा दिवाकर ने नवजात बच्चियों के बेहतर पोषण, नियमित टीकाकरण और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद हाल ही में जन्मी नवजात बालिकाओं का केक काटकर स्वागत किया गया। उनकी माताओं को बेबी किट और मिठाई भेंट कर कन्या जन्म की बधाई दी गई। इस दौरान सविता कुमारी, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल