home page

सीएसजेएमयू में सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान, 79 किशोरियों को लगा निःशुल्क टीका : कुलपति

 | 
सीएसजेएमयू में सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान, 79 किशोरियों को लगा निःशुल्क टीका : कुलपति


कानपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत 79 किशोरियों को अंतिम डोज लगाया गया। यह अभियान मा. कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। “किशोरियों को समय पर टीकाकरण देकर गंभीर बीमारियों से बचाना हमारी प्राथमिकता है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” यह बातें शनिवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कही।

विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत मंधना 1 कम्पोजिट, मंधना 2 कम्पोजिट, होराबांगर, कुरसौली कम्पोजिट, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी, शंकरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर कछार तथा भजनलाल स्वतंत्रा संग्राम इंटर कॉलेज गबड़हा सहित विभिन्न स्थानों पर किशोरियों को वैक्सीन का अंतिम डोज निःशुल्क लगाया गया।

इस टीकाकरण अभियान का संचालन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम द्वारा किया गया। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स उषा और डॉ अनुराग मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रवीन कटियार ने पूरे अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित किया। वहीं वालंटियर के रूप में मनीष, कृतिका, मानसी, कुमुद, सागर, प्रतीक पटेल, प्रतीक मौर्य, तान्या, हर्षित गंगवार, अदनान और मानमेंद्र सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह अभियान विश्वविद्यालय द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप