home page

राज्यपाल ने प्रथम चांसलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

 | 
राज्यपाल ने प्रथम चांसलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया


लखनऊ, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को जन भवन में 'प्रथम चांसलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता' का शुभारंभ किया।

यह प्रतियोगिता लखनऊ स्थित आठ विश्वविद्यालयों-लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, ख्वाजा मुईनुददीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, एसजीपीजीआई, केजीएमयू, एकेटीयू, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय व जन भवन की टीम के मध्य आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर राज्यपाल, सभी टीमों के कप्तानों एवं विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान जन भवन बैंड के बच्चों ने मधुर धुनों के साथ सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का प्रथम मैच लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के मध्य आयोजित था।

राज्यपाल की उपस्थिति में टॉस संपन्न हुआ,जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) का निर्णय लिया। आज के मैच में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ की टीम को हराया। दूसरे मैच में अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने केजीएमयू की टीम को हराया। इस अवसर पर राज्यपाल जन भवन बैण्ड के बच्चों के मध्य चॉकलेट एवं उपहार वितरित किया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक