प्रतापगढ़ में युवती की हत्या कर लटकाया गया, आरोपितों को सजा मिले : भाकपा माले
| Apr 27, 2026, 17:20 IST
लखनऊ, 27 अप्रैल (हि.स.)। भाकपा (माले) ने प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के ककरहा गोतनी गांव में एक दलित युवती के याैन उत्पीड़न और हत्या कर उसकी लाश गांव के बाग में पेड़ से लटका देने के मामले में दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि प्रतापगढ़ में रविवार को ककरहा गांव की घटना सामने आई है।उन्हाेंने कहा कि प्रतापगढ़ में युवती का याैन उत्पीड़न किया गया और हत्या की गयी। कमजोर वर्ग की महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं, उससे लगता है कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर हिस्सों की हिफाजत नहीं कर रही है और महिलाओं पर हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

