home page

किशोर से यौन शोषण में युवती समेत पांच पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश

 | 
किशोर से यौन शोषण में युवती समेत पांच पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश


जौनपुर ,15 मई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में खुटहन थाना क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वादिनी ने आरोप लगाया है कि उसके 14 वर्षीय पुत्र के साथ 21 वर्षीय युवती ने यौन शोषण किया तथा चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी मानव तस्करी एवं यौन शोषण किया। आरोपितों काे संगठित हनी ट्रैप गिरोह बताया। किशोर की मां के प्रार्थना पत्र पर अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष खुटहन को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

खुटहन निवासी 14 वर्षीय किशोर की मां ने बदलापुर निवासी युवती समेत पांच आरोपीयों के खिलाफ अधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया कि सभी आरोपी संगठित गिरोह बनाकर भोले भाले युवकों को प्रेम जाल में फंसा कर उनसे धन उगाही करने तथा झूठ दुराचार के मुकदमे फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल का काम करते हैं। मासूम लड़के लड़कियों को फंसा कर मानव तस्करी करते हैं । इंटरनेट मीडिया के जरिए उसके पुत्र से 21 वर्षीय युवती का संपर्क हुआ। युवती ने उसके नाबालिग बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपनी हवस पूरी करने के लिए उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। उसका अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर सभी आरोपी उसकी मानव तस्करी एवं यौन शोषण किए। 12 मार्च 2026 को युवती ने बेटे को धमकाया कि वह गर्भवती है। रुपये की मांग किया अन्यथा दुराचार के झूठे मुकदमे में फंसा कर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। आरोपितों द्वारा वादिनी के पुत्र तथा घर के सभी लोगों को फसाने एवं बदनाम करने का प्रयास किया गया। जिससे स्पष्ट हुआ कि आरोपियों का एक संगठित हनी ट्रैप एवं ब्लैकमेलिंग गिरोह है। विभिन्न नंबरों से फोन करके वादिनी के पुत्र को धमकाया गया। थाना व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव