home page

नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और श्रीराम के आदर्शों से जोड़े : डॉ हरवंश दीक्षित

 | 
नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और श्रीराम के आदर्शों से जोड़े : डॉ हरवंश दीक्षित


-श्री रामलीला महा संगठन ने कराई चौपाई गायन प्रतियोगिता

मुरादाबाद, 06 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में मुरादाबाद श्री रामलीला महा संगठन के तत्वावधान में रामायण मेला-2026 के अंतर्गत रविवार को रामगंगा विहार स्थित आरएसडी अकैडमी में चौपाई गायन प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में संपन्न हुई। 8 से 14 आयु वर्ग में प्रथम मौलिकशं रस्तोगी व निष्ठा शर्मा संयुक्त रूप से रहीं। द्वितीय यशस्वी शर्मा और तृतीय भक्ति रस्तोगी रहीं। 15 से 20 आयु वर्ग में प्रथम शिवानी दीक्षित, द्वितीय करिश्मा गौड व तृतीय नताशा रहीं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में असम राज्यपाल के सलाहकार व उच्च शिक्षा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य डॉ हरवंश दीक्षित ने कहा कि चौपाई गायन जैसी प्रतियोगिताओं को कराने का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, श्रीराम के आदर्शों और रामायण के पवित्र वचनों से जोड़ना है। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा इस तरह प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढ़ने एवं समझने का भी अवसर मिल रहा हैं।

श्री रामलीला महा संगठन के अध्यक्ष बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा कि संस्था इतने वर्षों से निरंतर प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें। प्रतियोगिता का संचालन राजकुमार गोस्वामी, प्रमोद रस्तोगी, शिल्पी सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया गया। निर्णायक मंडल में आदर्श भटनागर आदि रहे। इस अवसर पर संस्था के सतीश डॉ बृजपाल सिंह यादव, अनिल पाल सिंह, प्रत्यूष यादव, धवल दीक्षित, टीटू सैनी आदि उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल