home page

पुतला फूंकने पर दर्ज मुकदमों से कांग्रेस नेता परेशान, एसपी को सौंपा ज्ञापन

 | 
पुतला फूंकने पर दर्ज मुकदमों से कांग्रेस नेता परेशान, एसपी को सौंपा ज्ञापन


औरैया, 04 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश औरैया जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती से मिला और महिला आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमों पर कड़ा विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। इन मुकदमाें से कांग्रेस नेता परेशान हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एक मई को कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रतीकात्मक पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र में स्वीकार्य विरोध का तरीका है।

जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्त के अनुसार, प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष सहित 12 कार्यकर्ताओं पर धारा 292 और 353 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जो पूरी तरह निराधार और कानून का दुरुपयोग है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार