home page

भारत पर टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेस ने किया ट्रंप का पुतला दहन

 | 
भारत पर टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेस ने किया ट्रंप का पुतला दहन


कानपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारत और भारतीयों के लिए अपशब्द किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जा सकते। यह देश के सम्मान और गरिमा का सीधा अपमान है। केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर चुप नहीं रहना चाहिए और कड़ा जवाब देना चाहिए। देश की गरिमा से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा। आज इंदिरा गांधी जैसे मजबूत नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है।

यह बातें शुक्रवार को कानपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और भारतीयों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीटीआई चौराहे पर एकत्र होकर ट्रंप का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतले पर जूते चलाकर अपना आक्रोश जताया और इसे देश के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी विदेशी नेता द्वारा भारत के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल निंदनीय है और इसका कड़ा विरोध होना चाहिए।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप