देवरिया में कांग्रेस सचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
देवरिया, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सुभाष चौक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के सह प्रभारी सत्यनारायण पटेल का रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलिया जनपद जा रहे थे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्यनारायण पटेल जिस कुशलता और समर्पण के साथ संगठन में कार्य कर रहे हैं, उसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।
स्वागत कार्यक्रम में कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इनमें युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व निर्वतमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द यादव, किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी जोन) सुयश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शाही, भरत मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, जिला महासचिव रत्नेश मल्ल ‘पिंटू’, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

