home page

अल्पसंख्यक युवाओं के जुड़ने से कांग्रेस को नई मजबूती : पवन गुप्ता

 | 
अल्पसंख्यक युवाओं के जुड़ने से कांग्रेस को नई मजबूती : पवन गुप्ता


कानपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। अल्पसंख्यक समाज के युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर भरोसा कर रही है। इन युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। यह बातें बुधवार को महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कही।

तिलक हाल में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समाज के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहां सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सदस्यता लेने वाले युवाओं ने बताया कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय और भाईचारे की भावना से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी से पार्टी की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड 110 मोहम्मद इमरान अंसारी, कामरान अंसारी, मोहम्मद रिजवान, सलीम, मोहम्मद सईद, अनम, बिलाल, फैज सहित अन्य युवा शामिल रहे।

इस अवसर पर उरूज़ हुसैन, हरप्रकाश अग्निहोत्री, निजामुद्दीन खान, शंकर दत्त मिश्रा, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव, इकबाल अहमद, अजय श्रीवास्तव, राकेश साहू, ग्रीनबाबू सोनकर, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, जीतेंद्र गिरी समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप