home page

रेल कर्मियों के हित एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 | 
रेल कर्मियों के हित एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


मुरादाबाद, 30 जुलाई (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मनन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन हुआ। बैठक में मण्डल रेल प्रबंधक ने मंडल में किये जा रहे रेल विकास सम्बन्धी एवं कर्मचारी हितों में किये जा रहे कार्यों का बैठक में विस्तार पूर्वक वर्णन किया।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बताया कि इस दो दिवसीय वार्ता तंत्र में प्रशासन सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ रेल कर्मियों के हित एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के मध्य विस्तारपूर्वक चर्चा हुई I

यूनियन ने अपनी अनेक मांगों से प्रशासन को अवगत कराया एवं प्रशासन द्वारा इन मांगों को नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया I

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि सुगम तथा सुगंठित रेल कार्यप्रणाली के संचालन एवं कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए उनको लाभान्वित करने के दृष्टिकोण से यह दो दिवसीय वार्ता तंत्र का आयोजन किया गयाI

स्थाई वार्ता तंत्र के इस दो दिवसीय आयोजन के द्वितीय दिवस अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा ) प्रेम शंकर झा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर सहित मण्डल के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मण्डल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मण्डल मंत्री राजेश चौबे सहित मण्डल संगठन के पदाधिकारीगण एवं शाखाओं के शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री उपस्थित रहे I

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल