सोशल मीडिया जन संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम : आकाश पाल
मुरादाबाद, 23 जून (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है।
अध्यक्ष आकाश पाल ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका ने बताया कि यह कार्यशाला आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आयोजित की गई। कार्यशाला में डिजिटल रणनीति, सोशल मीडिया की भूमिका और आईटी विभाग की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री आदित्य शंख्यधर, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, मयूर भाटिया, श्याम रूहेला, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

