home page

विवाहिता ने दर्ज कराई सास एवं पति के खिलाफ रिपोर्ट

 | 
विवाहिता ने दर्ज कराई सास एवं पति के खिलाफ रिपोर्ट


मारपीट, प्रताड़ित करने और पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

हाथरस, 08 मई (हि.स.)। सहपऊ थाना क्षेत्र के धाधऊ गांव में महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने छत्तीसगढ़ में दूसरी शादी कर ली है और अब वह अपनी सास के साथ मिलकर उसे परेशान करता है।

आरती देवी पत्नी नवीन कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी नवीन कुमार से 4 मार्च 2019 को हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। आरती देवी का कहना है कि उनके पति नवीन कुमार और सास गीता देवी लगातार उनके साथ मारपीट करते हैं। आरती देवी के अनुसार उनके पति नवीन कुमार छत्तीसगढ़ में एक होटल में काम करते हैं। वहीं पर उन्होंने कथित तौर पर दूसरी शादी कर ली है। जब भी नवीन कुमार गांव आते हैं, तो वह और उनकी मां मिलकर आरती देवी के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इस मामले पर कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना