home page

पारिवारिक विवाद में निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 | 
पारिवारिक विवाद में निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


बाराबंकी, 05 फ़रवरी (हि.स.)। मसौली थाना क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम के डॉ ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर बीती देर रात 8 साल के बेटे के सामने ही फांसी लगा ली। घटना की सूचना मृतक के पिता ने सुबह थाना मसौली में दी तो मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मृतक की पहचान संदीप कुमार (42) के रूप में हुई है। जो बाराबंकी जिले के थाना मसौली के देवकलिया गांव में रहते थे। वह जिले के ही मौलाबाद क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक चलाते थे। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता ने बताया यह सूचना हमें सुबह 10 बजे मिली की बेटे ने फांसी लगा ली। वह बहू के वजह से मानसिक रूप से परेशान रहता था। बहू इससे पहले तीन चार बार घर छोड़कर भाग चुकी थी। करीब तीन चार महीने पहले ही कोर्ट में दोनों की सुलह हुई थी। मृतक के पिता सूर्य प्रकाश ने बताया कि वह और उसकी पत्नी बाराबंकी में रहते हैं। बेटे संदीप कुमार और बहू आरती देवी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। घटना से पहले भी घर में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। बुधवार को भी दोनों में विवाद हुआ था। गुरुवार को सुबह सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के पिता व पुलिस को दी।

मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी