home page

राम मंदिर में रंगभरी एकादशी पर उड़ा अबीर-गुलाल

 | 
राम मंदिर में रंगभरी एकादशी पर उड़ा अबीर-गुलाल


राम मंदिर में रंगभरी एकादशी पर उड़ा अबीर-गुलाल


राम मंदिर में रंगभरी एकादशी पर उड़ा अबीर-गुलाल


राम मंदिर में रंगभरी एकादशी पर उड़ा अबीर-गुलाल


अयोध्या, 27 फ़रवरी (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को अबीर-गुलाल उड़ा और रामलला का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ प्रभु को रंग अर्पित कर होली उत्सव की मंगल शुरुआत की। पुजारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल अर्पित कर उत्सव मनाया। इस पावन अवसर पर भगवान को फलाहार का भोग अर्पित किया गया।

प्रातः कालीन आरती के बाद रामलला का विशेष शृंगार किया गया। केसरिया, गुलाबी और हल्के हरे रंगों से सजे दरबार में जब पुष्पवृष्टि हुई, तो दृश्य अलौकिक हो उठा।

अयोध्या में रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव की शुरुआत

हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ और नागा साधुओं ने हनुमान जी को अबीर-गुलाल अर्पित कर रंगों की शुभकामनाएं दी।

ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच होली की पारंपरिक शोभा यात्रा निकली गई। साधु-संतों ने हनुमान जी का निशान लेकर नगर भ्रमण किया। रामनगरी के प्रमुख मठ-मंदिरों में जाकर होली का निमंत्रण दिया गया। परंपरा के अनुसार पंचकोसी परिक्रमा कर रंग उत्सव का संदेश फैलाया। महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने शोभायात्रा की अगवानी की। फगुआ गीतों और अबीर-गुलाल से भक्तिमय माहौल बना। रंगभरी एकादशी से होली तक अयोध्या में भक्ति, परंपरा और रंगों का अद्भुत संगम रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय