home page

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन, लगाया शोषण करने का आरोप

 | 
कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन, लगाया शोषण करने का आरोप


जौनपुर, 08 जून (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के प्रबंधकों ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक से मिले। विभिन्न मांगों को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा और लघु शोध प्रबंध का मूल्यांकन आंतरिक परीक्षकों से कराए जाने की मांग की। इसके अलावा चालीस फीसद परीक्षकों पर शोषण करने का भी आरोप लगाया।

स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ की के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रबंधकों का समूह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह से मुलाकात की, प्रबंधकों ने अपनी समस्याओं को बताया, कहा कि एनईपी के 2020 के अंतर्गत सत्र 2025- 26 स्नातकोत्तर एमए एमएससी एमकॉम की परीक्षा द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा तैयार किए गए डिसर्टेशन (लघु शोध प्रबंध) का मूल्यांकन आंतरिक परीक्षकों से ही कराया जाए ,जबकि यह मूल्यांकन बाह्य परीक्षक से कराए जाने के लिए कहा गया है। पिछले वर्ष यह सभी मूल्यांकन आंतरिक परीक्षक से कराया गया था। क्योंकि सम एवं विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा बाह्य परीक्षक से कराया जाता है, जबकि कई अन्य विश्वविद्यालय में केवल विषम सेमेस्टर की परीक्षा बाह्य परीक्षक से तथा सम सेमेस्टर की परीक्षाओं को आन्तरिक परीक्षक से कराया जाता है। दोनों सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा बाह्य परीक्षक से कराने पर महाविद्यालय में छात्रों को अधिक भार पड़ता है ,कई परीक्षक ऐसे आते हैं जो आर्थिक शोषण भी करते हैं और जो छात्रहित का ध्यान रखते हैं वह ऐसा नहीं करते। इन मामलों को लेकर परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह से गर्म जोशी से बात हुई। उन्होंने इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया की कुलपति से वार्ता के बाद इस पर तत्काल निर्णय लिया जाएगा, जो छात्र हित व विश्वविद्यालय हित में होगा उस पर ध्यान दिया जाएगा। प्रबंधक महासंघ की ओर से कहा गया कि अगर तत्काल निर्णय नहीं लिया गया तो महाविद्यालय प्रायोगिक परीक्षा नहीं करायेंगे, इसकी शिकायत उन्होंने सरकार से करने के लिए बाध्य होंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर डॉ ज्ञान प्रकाश पाठक, कमलेश यादव भानु ,अमित पांडेय ,पिंटू चौबे, प्रदीप पांडेय ,राम दरस यादव, दिनेश यादव, प्रभाकर तिवारी, अभिनव यादव ,रत्नेश तिवारी ,कमलेश यादव ,राजकुमार मौर्य, सुधीर यादव, जयप्रकाश सिंह शिव कुमार, अमित सिंह, बहादुर मुन्नेलाल यादव मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव