home page

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी महौ का किया निरीक्षण

 | 
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी महौ का किया निरीक्षण


हाथरस, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश हाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने शुक्रवार काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले तथा उन्हाेंने विभिन्न वार्डों और चिकित्सा इकाइयों का परीक्षण किया ।

एमएनसीयू वार्ड एवं एनबीएसयू कक्ष की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा आवश्यक उपकरण क्रियाशील अवस्था में मिले। एक्स-रे कक्ष में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों को सेवाएं प्रदान किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ ही ग्राम बघराया एवं रडावली में चल रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा भी की गई। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना