home page

फोरलेन सहित 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

 | 
फोरलेन सहित 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री


फोरलेन सहित 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री


गोरखपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (11 जुलाई) को एक फोरलेन सड़क सहित करीब 758 करोड़ अधिक की 24 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह भटहट-बासंस्थान फोरलेन सड़क समेत 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली 5 सड़कों का लोकार्पण और सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े, 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास के ये सभी कार्य पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के दायरे में हैं।

लोकार्पण और शिलान्यास का समारोह शनिवार दोपहर बाद बांसस्थान में होगा जहां मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम योगी जिन सड़कों का लोकार्पण करेंगे, उनमें सबसे महत्वपूर्ण भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग है। 11.6 किमी लंबे इस मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकृत होने जाने से न केवल एक बड़ी आबादी के लिए आवागमन सुगमता बढ़ी है बल्कि इसका फायदा आयुष विश्वविद्यालय जाने वालों को भी मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फोरलेन कनेक्टिविटी हो जाने से प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में आयुष पद्धतियों से इलाज कराने का क्रेज और बढ़ेगा। शिलान्यास की परियोजनाएं सड़क और पर्यटन विकास पर केंद्रित हैं।

आयुष विवि का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के पहले, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे। उनके द्वारा आयुष विश्वविद्यालय में पुरुष व महिला छात्रवास का लोकार्पण भी संभावित है। पुरुष छात्रावास का नामकरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में किया गया है जबकि महिला छात्रावास का नाम राप्ती रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि आयुष विश्वविद्यालय, सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। उन्होंने इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों और लोकार्पण 1 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के कर कमलों से कराया था।

सीएम योगी के हाथों ये सड़कें होंगी जनता को समर्पित

-भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये।

-चकजलाल घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 4.85 किमी, लागत 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये।

-हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नव निर्माण, लंबाई 2.05 किमी, लागत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये।

-पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 0.635 किमी, लागत 2 करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये।

-ग्रामसभा फुलवरिया बड़ा टोला छपिया रजवाहा नहर पुल से मार्ग पर सीसी रोड, लागत 8 लाख 29 हजार रुपये।

सीएम योगी करेंगे इन विकास कार्यों का शिलान्यास

-भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का नवनिर्माण, लंबाई 2 किमी, लागत 1 करोड़ 53 लाख रुपये।

-गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 3.5 किमी, लागत 6 करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये।

-सरैया बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये।

-ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास, लागत 3 करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये।

-ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास, लागत 1 करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये।

-ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास, लागत 96 लाख 29 हजार रुपये।

-जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य, लागत 61 लाख 54 हजार रुपये।

-ग्राम बनगाई टोला बंजरहा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, लागत 23 लाख रुपये।

-जंगल धूसढ़ टोला हसनगंज में सीसी रोड, लागत 57 लाख 30 हजार रुपये।

-चरगांवा ब्लॉक में सीसी रोड, लागत 1 करोड़ 61 लाख 44 हजार रुपये।

-खुटहन खास में सड़क लेपन कार्य, लागत 28 लाख 9 हजार रुपये।

-ग्रामसभा अहमद अली शाह के बसंतपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 32 लाख 38 हजार रुपये।

-ग्रामसभा जंगल अयोध्या प्रसाद के शिवरामपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 35 लाख 96 हजार रुपये।

-ग्रामसभा करमौरा में नहर पटरी पिच रोड का लेपन कार्य, लागत 74 लाख 18 हजार रुपये।

-ग्रामसभा जंगल एकला नंबर दो के पिपरा टोले में इंटरलॉकिंग, लागत 86 लाख रुपये।

-ग्रामसभा मौलाखोर में कैथवलिया मार्ग पर कालीमंदिर तक इंटरलॉकिंग, लागत 39 लाख 69 हजार रुपये।

-ग्रामसभा फुलवरिया में आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग, लागत 40 लाख 88 हजार रुपये।

-ग्रामसभा जंगल नाकिन में इंटरलॉकिंग, 32 लाख 39 हजार रुपये।

-ग्रामसभा महराजगंज के देवपुर टोले में इंटरलॉकिंग, लागत 36 लाख 97 हजार रुपये।

गोरखपुर में पौधरोपण महायज्ञ में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (12 जुलाई) को गोरखपुर में, प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ में सम्मिलित होंगे। वह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाएंगे और जनसभा कर प्रदेशवासियों को पौधरोपण महायज्ञ में जिम्मेदारीपूर्वक हिस्सेदारी करने का आह्वान करेंगे। इस महाभियान के जरिये प्रदेश सरकार ने इस बार 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय