home page

सीएम योगी ने दी वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमौली शाही को श्रद्धांजलि

 | 
सीएम योगी ने दी वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमौली शाही को श्रद्धांजलि


गोरखपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पैडलेगंज स्थित मदन शाही के आवास पर जाकर उनके दिवंगत पिता, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमौली शाही को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चंद्रमौली शाही का विगत दिनों निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय शाही के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। सीएम ने स्मृतिशेष शाही के परिजनों से आत्मीयता से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय