रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विषयों के साथ-साथ किसान, मजदूर, महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक बातचीत हुई।
वार्ता के दौरान प्रदेश के किसानों एवं मजदूरों के हितों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ाने तथा महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सहित प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित होकर किसान, मजदूर, युवा, महिला तथा समाज के सभी वर्गों के हित एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई यह भेंट सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद एवं सहयोग की भावना पर भी चर्चा हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

