मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
| Nov 19, 2026, 17:24 IST
लखनऊ, 19 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रोहित अग्रवाल ने मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होना उनके लिए सुखद अनुभव रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

