home page

सीएम योगी ने किया द हेजलनट फैक्ट्री के आउटलेट का उद्घाटन

 | 
सीएम योगी ने किया द हेजलनट फैक्ट्री के आउटलेट का उद्घाटन


सीएम योगी ने किया द हेजलनट फैक्ट्री के आउटलेट का उद्घाटन


सीएम योगी ने किया द हेजलनट फैक्ट्री के आउटलेट का उद्घाटन


गोरखपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम कैफे एवं मिठाई के सुपरिचित ब्रांड ‘द हेजलनट फैक्ट्री’ के बशारतपुर गोरखपुर स्थित नए आउटलेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 24वें आउटलेट के लिए इसके संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चरगांवा में राजकीय महिला शरणालय भवन का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने मेडिकल रोड, बशारतपुर में स्थित द हेजलनट फैक्ट्री के नवीन आउटलेट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने आउटलेट का भ्रमण कर मिठाइयों, कुकीज, कॉफी और अन्य खाद्य पदार्थों का अवलोकन किया। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पलिया (लखीमपुर) के विधायक रोमी साहनी और उनके पुत्रद्वय एवं आउटलेट के संचालक अंकित साहनी व बादल साहनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंकित साहनी और बादल साहनी ने बताया कि द हेजलनट फैक्ट्री ने अपने विशिष्ट स्वाद, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और भारतीय परंपरागत मिठाइयों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करने की अपनी अनूठी पहचान के साथ कम समय में एक अलग मुकाम बनाया है। लखनऊ से शुरू हुई यह पहल आज अनेक शहरों तक पहुंच चुकी है और आर्टिसनल मिठाइयों, बेकरी उत्पादों एवं स्पेशियलिटी कॉफी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय