home page

मुख्यमंत्री योगी ने विजय पाठक के आवास पर पहुंच कर पिता के निधन पर जताया शोक, बोले— दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी

 | 

सोमवार को आजमगढ़ दौरे पर थे मुख्यमंत्री योगी

आज़मगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साेमवार काे अपने आजमगढ दौरे में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के बीच विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के आवास पर पहुंचे और उनके पिता राधेश्याम पाठक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बड़सरा खालसा, तहसील निजामाबाद में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने परिजनों से भी हालचाल लिया और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री योगी साेमवार काे आजमगढ़ दाैरे पर थे। इन्ही कार्यक्रमाें के बीच वे सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्हाेंने विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्होंने करीब 40 मिनट तक रुककर परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह संवेदनात्मक रहा। उन्होंने औपचारिकताओं से अलग हटकर सीधे परिवार के बीच समय बिताया और उनकी पीड़ा को साझा किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक का उपचार के दौरान पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव चौहान