home page

मुरादाबाद में जिला पंचायत द्वारा बनाए गए नूरपुर के अमृत सरोवर की मुख्यमंत्री की तारीफ

 | 
मुरादाबाद में जिला पंचायत द्वारा बनाए गए नूरपुर के अमृत सरोवर की मुख्यमंत्री की तारीफ


मुरादाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैफाली सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। डॉ शैफाली सिंह ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा हमारे पैतृक ग्राम नूरपुर में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की गई व अमृत सरोवर पर हुए भव्य धार्मिक आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की। इसके साथ ही सीएम योगी ने आगामी पंचायत चुनाव, उप्र विधानसभा चुनाव-2027 व जिला पंचायत के अंतर्गत हुए विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

डॉ शैफाली सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ग्राम नूरपुर में बने ऐतिहासिक अमृत सरोवर के लिए बधाई दी व मुरादाबाद जिला पंचायत के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि हमारे पैतृक गांव नूरपुर संभल रोड मुरादाबाद में 15 अगस्त 2022 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा अमृत सरोवर के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया। निर्माण के पश्चात् गांव में यह किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं माना जा रहा है। मंडल के विभिन्न जनप्रतिनिधियों व प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने ग्राम नूरपुर की तुलना प्रमुख पर्यटन स्थलों से की।

कहा, जिला पंचायत मुरादाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान मेरे द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व प्रेरणा से संपूर्ण जनपद के सभी ब्लॉकों में 780 से अधिक गांवों में विकास कार्य करवाएं गयें हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल