home page

नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने संभाला कार्य भार

 | 
नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने संभाला कार्य भार


फर्रुखाबाद,20 मई (हि.स.)। जनपद को नई नगर मजिस्ट्रेट के रूप में 2019 बैच की पीसीएस अधिकारी पारुल तरार की तैनाती मिली है। उन्होंने आज यहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पारुल तरार अपने कार्य के प्रति गंभीर और अनुशासित अधिकारी मानी जाती हैं। इससे पहले भी उन्होंने विभिन्न जनपदों में अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है और अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है। नगर मजिस्ट्रेट के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना शामिल रहेगा। खासतौर पर शहर में अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर उनके सख्त रुख की संभावना जताई जा रही है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पारुल तरार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समयबद्ध समाधान किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar