बिना लाइसेंस चलता मिला क्लीनिक, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, 09 सोमवार (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बिना लाइसेंस के क्लीनिक संचालित करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वेलबाल ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आशियाना फेस-1 संचालित जनता फ्रैक्चर एंड हेल्थकेयर सेंटर पर छापा मारा गया था, जहां जांच टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिली। गांव संजरपुर सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र सिंह यादव इस क्लीनिक का संचालन कर रहा था। बिना लाइसेंस के यह क्लीनिक चल रही थी। इस मामले में संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हाेना जरूरी है।
सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस टीम जांच कर रही है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

