home page

मुरादाबाद रेल मंडल में यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक अभियान

 | 
मुरादाबाद रेल मंडल में यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक अभियान


मुरादाबाद, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसरों में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के दौरान मुरादाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित लगभग 2,000 पानी की टंकियों की साफ-सफाई का कार्य अगस्त 2026 में प्रारंभ किया गया था। टंकियों की नियमित सफाई एवं रख-रखाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्टेशन परिसरों में उपलब्ध पेयजल टैप के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके।

यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच भी की जा रही है। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत पिछले 07 दिनों में कुल 372 पेयजल सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की जांच की जा रही है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध पेयजल स्रोतों एवं पेयजल व्यवस्था की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल