home page

मैनपॉवर बढ़ाकर तेजी से कराएं कार्य : मुख्यमंत्री

 | 
मैनपॉवर बढ़ाकर तेजी से कराएं कार्य : मुख्यमंत्री


मैनपॉवर बढ़ाकर तेजी से कराएं कार्य : मुख्यमंत्री


मैनपॉवर बढ़ाकर तेजी से कराएं कार्य : मुख्यमंत्री


मैनपॉवर बढ़ाकर तेजी से कराएं कार्य : मुख्यमंत्री


838.05 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा 16.15 किमी लंबे फोरलेन सड़क का निर्माण

सुनिश्चित हो फोरलेन सड़क और आबादी क्षेत्र की जलनिकासी : मुख्यमंत्री

गोरखपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैनपॉवर बढ़ाकर कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फोरलेन सड़क और इसके आसपास के गांवों की आबादी की जलनिकासी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि फोरलेन सड़क के किनारे बन रहे नाले की लेवलिंग का ध्यान रखें ताकि सड़क ही नहीं, आसपास के गांवों का पानी आसानी से इसके जरिये निकल जाए।

838.05 करोड़ रुपये की लागत वाली इस फोरलेन का निर्माण फरवरी 2025 में शुरू हुआ था। कुल 16.15 किमी की लंबाई वाले बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-तीन द्वारा कराया जा रहा है। सीएम योगी ने शनिवार को भटहट बांसस्थान फोरलेन सड़क का लोकार्पण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर लौटते समय बालापार फोरलेन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ काम तेज करने के लिए मैनपॉवर बढ़ाया जाए। सीएम को बताया गया कि फोरलेन के समानांतर नाला भी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नाले के लेवल को सड़क के पानी और आसपास के गांवों के पानी को निकासी योग्य बनाने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय