home page

नवचयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 20 अक्टूबर तक

 | 

-नव चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 20 अक्टूबर तक

फर्रुखाबाद, 09 अक्टूबर (हि.स.)। प्रोन्नति बोर्ड से चयनित कुल 420 होमगार्ड पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के स्वास्थ परीक्षण की कार्यवाही 12 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की गठित समिति के माध्यम से शासनादेशों के अनुसार अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन किया जाएगा।

जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, फतेहगढ़ डीएन सिंह के अनुसार, नवचयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में निर्धारित तिथियों पर प्रातः 09:00 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित क्रमांक एवं तिथि के अनुसार प्रातः आठ बजे पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में उपस्थित होना अनिवार्य होगा, ताकि स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व होमगार्ड हेल्प डेस्क पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जा सके।

स्वास्थ्य परीक्षण का निर्धारित कार्यकम के तहत

12 अक्टूबर क्रमांक 01 से 54 तक, 50 पुरुष अभ्यर्थी।

13 अक्टूबर काे क्रमांक 55 से 107 तक, 50 पुरुष अभ्यर्थी।

14 अक्टूबर काे क्रमांक 108 से 161 तक, 50 पुरुष अभ्यर्थी,

15 अक्टूबर काे क्रमांक 162 से 217 तक, 50 पुरुष अभ्यर्थी।

16 अक्टूबर क्रमांक 218 से 269 तक, 50 पुरुष अभ्यर्थी।

17 अक्टूबर काे क्रमांक 270 से 331 तक, 50 पुरुष अभ्यर्थी।

18 अक्टूबर काे क्रमांक 332 से 420 तक, 36 पुरुष अभ्यर्थी।

19 अक्टूबर काे क्रमांक 01 से 350 तक, 44 महिला अभ्यर्थी।

20 अक्टूबर काे क्रमांक 351 से 420 तक, 40 महिला अभ्यर्थी।

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने साथ शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र, ग्राम मोहल्ले के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जारी चरित्र एवं पहचान संबंधी प्रमाण-पत्र, निर्धारित प्रारूप में चरित्र प्रमाण-पत्र तथा 12 पासपोर्ट साइज नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ लेकर उपस्थित हों।

इसके अतिरिक्त आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पासपोर्ट में से किसी एक पहचान-पत्र की मूल प्रति एवं एक स्वप्रमाणित छायाप्रति भी साथ लाना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी स्वास्थ्य परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित जानकारी अपने ब्लॉक के थानों में तैनात होमगार्ड विभाग के अधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं क्रमांक के अनुसार, उपस्थित न होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड्स, फतेहगढ़ डीएन सिंह ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

-----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर