home page

अजमेर रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण तीन रेलगाड़ियों के परिचालन में परिवर्तन

 | 
अजमेर रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण तीन रेलगाड़ियों के परिचालन में परिवर्तन


मुरादाबाद, 04 सितंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि अजमेर मंडल के झडवासा, बांदनवाड़ा एवं सिंगावल स्टेशनों के मध्य मार्ग दोहरीकरण कार्य के कमीशनिंग हेतु 10 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथि में कार्य किया जाएगा। उक्त कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित तीन गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609) पांच अक्टूबर एवं आठ अक्टूबर को कुल 02 फेरों के लिए निरस्त रहेगी। योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19610) छह अक्टूबर एवं नाै अक्टूबर को कुल 02 फेरों के लिए निरस्त रहेगी। उदयपुर सिटी योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 19, 21, 24, 26, 28 सितंबर और एक और तीन अक्टूबर को 40 मिनट मार्ग में विनियमित की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल