home page

एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण

 | 
एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण


एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण


एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण


एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण


अमेठी, 19 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को शक्ति पीठ कालिकन धाम में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण कर पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश दिए।

एसपी ने इसी कड़ी में चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के शक्ति पीठ कालिकन धाम में पहुंच कर शक्ति स्वरूपा मां कालिका की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर व मेले में लगे सीसीटीवी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी से निगरानी और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था देखी। साथ ही कालिकन धाम सगरे में मछलियों को भोजन कराया।

एसपी ने बताया कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त सीसीटीवी लगाए गए हैं। चार-पांच स्थानों पर बेरीकेटिंग व्यवस्था की गई है थाना के अतिरिक्त अन्य थानों के पुलिस बल तैनात किया गया है। नारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय है। फायर ब्रिगेड टीम भी लगाई गई है पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु सुरक्षित व व्यवस्थित वातावरण में मां कालिका की पूजा अर्चना करेंगे।

एसपी ने जनपद वासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामना देते हुए कहा कि उन्होंने आज कालिकन धाम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर से दो सौ मी की त्रिज्या में नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। जो भी श्रद्धालु बाहर से आ रहे हैं उनके वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। कोई घटना न होने पाए इसके लिए यहां पर एक अस्थाई चौकी बनाई गई है। क्विक रिस्पांस टीम को लगाया गया है जो लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

साथ ही साथ अमेठी जनपद में जो अन्य मंदिर है जिसमें देवीपाटन मंदिर, अहोरवा भवानी मंदिर और दुर्गंन धाम आदि सभी मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी थाना प्रभारी पुलिस और क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह भ्रमणशील रहें। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अमेठी सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र, संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज कालिकन धाम के पुजारी संतोष मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी