पतंजलि ऋषिकुल के विद्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम से प्रयागराज का गौरव बढ़ाया : नित्यानंद सिंह
--सीबीएसई के दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित
--जगत तारन गोल्डेन जुबली, गुरूकुल मांटेसरी स्कूल, एमपीवीएम, पतंजलि ऋषिकुल, टीपीएस, गंगागुरुकुलम का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
प्रयागराज, 15 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें बोर्ड से जुडे़ जिले के सभी विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। जगत तारन गोल्डेन जुबली इण्टर कालेज, गुरूकुल मांटेसरी स्कूल फाफामऊ, महर्षि पतंजलि विद्यालय तेलियरगंज, पतंजलि ऋषिकुल, टैगोर पब्लिक स्कूल और गंगागुरुकुलम सहित अन्य विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने बताया कि विद्यालय के 100þ छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। जिनमें से 36þ विद्यार्थियों ने 90þ से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने बताया कि छात्रा अन्विषा तिवारी एवं छात्र आश्विन कुमार सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। छात्रा अन्विता ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। छात्रा लक्ष्य राजवंश ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रा नमस्वी जायसवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इनके अतिरिक्त वैभव सिंह 96.6 , प्रखर यादव 96.6 , परम श्रीवास्तव 96.2 , आयुष पाण्डेय 95.8 , आख्या सिंह 95.6 , आशीष पाठक 95.6 , आराध्या यादव 95.2 , प्रसून राय 95 एवं शिवांश कृष्ण 95 प्रतिशत हैं।
नित्यानंद सिंह ने बताया कि विद्यालय की उपाध्यक्षा डॉ. कृष्णा गुप्ता, निदेशिका रेखा बैद एवं सचिव यशोवर्धन ने अपने संदेश में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
इसी प्रकार जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल की दसवीं की परीक्षा में अनुश्री मिश्रा पुत्री डॉ अखिलेश कुमार मिश्र एवं प्रतिमा मिश्रा ने कुल 91 फीसदी अंक लेकर परिवार एवं स्कूल का मान बढ़ाया है। अनुश्री को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में शत प्रतिशत अंक लेने के साथ सामाजिक विज्ञान में 95 अंक हासिल किया है।
सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, जिसमें विद्यालय के छात्र यश शुक्ला ने 96.8þ (484/500) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पीयूष सिंह 94.8þ अंक प्राप्त कर द्वितीय और दिव्यांशु सिंह 94.21þ प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय में 175 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे जिनका परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने सफल छात्र- छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

