home page

निपुण संकल्प कार्यशाला में कैचअप अभियान से शिक्षा का स्तर सुधारने की तैयारियां शुरू

 | 
निपुण संकल्प कार्यशाला में कैचअप अभियान से शिक्षा का स्तर सुधारने की तैयारियां शुरू


निपुण संकल्प कार्यशाला में मुरादाबाद व रामपुर के अधिकारियों ने किया मंथन

मुरादाबाद, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को निपुण संकल्प कार्यशाला में कैचअप अभियान से शिक्षा का स्तर सुधारने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आज आयोजित कार्यशाला में मुरादाबाद व रामपुर जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर का मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि मृणाली अविनाश जोशी ने मार्गदर्शन किया।

सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) दिनेश कुमार यादव ने शिक्षकों को उनके दायित्वों को पूरी ईमानदारी से पूरा करने को प्रेरित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कैचअप शिक्षण, निपुण लक्ष्य और रीडिंग अभियान को एकीकृत कर शिक्षा गुणवत्ता सुधारी जाएगी। इसमें पढ़ाई में कमजोर बच्चों की पहचान, आधारभूत दक्षताओं का आकलन शामिल हैं। इसमें समूह बनाकर शिक्षण, दैनिक योजना, गतिविधि आधारित शिक्षण पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के लिए टीएलएम का प्रभावी उपयोग, नियमित अभ्यास और सतत मूल्यांकन इस अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रगति की निरंतर निगरानी भी इसी में शामिल है।

डायट मेंटर्स के द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन की गुणवत्ता, निपुण प्लस एप द्वारा छात्र-छात्राओं के आकलन, विद्यालयों में संदर्शिका अनुप्रयोग की रणनीतियों, बालवाटिका स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम, कैचअप कार्यक्रम के संचालन की रणनीतियां, 10 प्वाइंट टूल किट, जनपद में छात्र-छात्राओं के नामांकन की समीक्षा, एनबीएमसी पोर्टल से डाटा विश्लेषण, बेस्ट प्रैक्टिसेस एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षिक कैलेंडर, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, निपुण भारत मिशन की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति की रणनीतियों पर मंथन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल