home page

अमेठी में विद्यालय को बंद दिखाने पर मुकदमा दर्ज

 | 
अमेठी में विद्यालय को बंद दिखाने पर मुकदमा दर्ज


अमेठी में विद्यालय को बंद दिखाने पर मुकदमा दर्ज


अमेठी में विद्यालय को बंद दिखाने पर मुकदमा दर्ज


अमेठी, 24 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय इन्हौना द्वितीय को बंद दिखाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जाने के मामले में पुलिस ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए वीडियो वायरल करने वाले अज्ञात युवक की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय इन्हौना द्वितीय प्रधानाध्यापिका नायला सिद्दीकी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि छुट्टी के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने विद्यालय परिसर में घुसकर वीडियो बनाया और विद्यालय को बंद दिखाते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रधानाध्यापिका के मुताबिक, वीडियो में दिखाई गई स्थिति भ्रामक थी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापिका ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय इन्हौना द्वितीय विकासखंड सिंहपुर जनपद अमेठी में विद्यालय की रंगाई पुताई गतिमान होने के कारण बच्चों को भोजन खिलाने के लिए बनाए गए टीन शेड के नीचे कुछ समय के लिए सामग्री रखी गई है और जो भी वीडियो बनाया गया है वह विद्यालय अवधि के बाद बनाया गया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर इन्हौना थाने की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 353 जिसमें झूठी सूचना अफवाह या भड़काऊ समाचार फैलाने तथा समाज में डर, तनाव एवं दुश्मनी पैदा करने से संबंधित है। इसी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन्हौना थाने के प्रभारी विवेक कुमार वर्मा ने सोमवार को बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांचोंपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। वही, इस पूरे प्रकरण के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि झूठे एवं भ्रामक समाचार के माध्यम से विद्यालय एवं विभाग की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। इसके संबंध में संबंधित प्रधानाध्यापिका के द्वारा मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। मुझे विश्वास है कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कठोर दंडात्मक कार्यवाही करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी