home page

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी तबियत बिगड़ी, एसपी अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे

 | 
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी तबियत बिगड़ी, एसपी अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे


अमेठी, 25 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक सराहनीय मानवीय पहल सामने आई। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल एसपी ने उसे अपने खुद के वाहन से अस्पताल पहुंचाया और इलाज करवाया।

शनिवार को थानाक्षेत्र मुंशीगंज अंतर्गत रणवीर इंटर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते समय सुलतानपुर जनपद से परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए अभ्यर्थी को अपने वाहन से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया, जिसके बाद उसकी हालत सामान्य और स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अभ्यर्थियों को तुरंत सहायता मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी