home page

अवैध खनन व परिवहन करते वाहनों पर चला विशेष अभियान, 41.22 लाख राजस्व वसूला

 | 
अवैध खनन व परिवहन करते वाहनों पर चला विशेष अभियान, 41.22 लाख राजस्व वसूला


- चार दिनों में 119 अवैध खनन स्थलों पर जांच व छापेमारी, 102 वाहनों को किया सीज

प्रयागराज, 28 मई (हि.स)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स टीम ने अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

सूचना विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान में सभी तहसील स्तरों पर उप जिलाधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, परिवहन विभाग व खनन विभाग के द्वारा 24 से 27 मई तक कुल 119 अवैध खनन स्थलों पर जांच-छापेमारी की गयी। जिसमें पाये गये 09 अवैध खनन स्थलों पर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों एवं अवैध खननकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

जनपद के विभिन्न स्थानों पर उपखनिजों का परिवहन कर रहे कुल 1624 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें ओवरलोड-बिना परिवहन प्रपत्र के पाये गये कुल 102 वाहनों को विभिन्न थानों में सीज करते हुए लगभग 41.22 लाख रुपये की धनराशि का राजस्व जमा कराया गया। साथ ही बिना नम्बर प्लेट के कुल 76 वाहनों पर सीज-चालानी कार्यवाही की गयी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र