home page

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम : अनुष्का वर्मा

 | 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम : अनुष्का वर्मा


कानपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर समाज में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाने का माध्यम बनेगा। यह बातें बुधवार को महासचिव अनुष्का वर्मा ने कही।

सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत महासचिव अनुष्का वर्मा के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने 106वें संविधान संशोधन अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद निवासी अंजलि ने अपने विचार रखते हुए जमीनी स्तर पर लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सहायक मुख्य वार्डन सोनी गुप्ता और वार्डन मयूरी सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधि में भाग लेते हुए व्हाइटबोर्ड पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े नारे लिखे। इस गतिविधि में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।

कार्यक्रम का समापन फोटो सेशन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एकजुटता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद