home page

मंत्री नन्दी ने नैनी में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

 | 
मंत्री नन्दी ने नैनी में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस


मंत्री नन्दी ने नैनी में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस


मंत्री नन्दी ने नैनी में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस


प्रयागराज, 07 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी के नैनी मंडल में भ्रमण कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की।

मंत्री नन्दी ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, व्यापारियों और सहयोगियों के परिवारों में हुए निधन पर उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी है और जनसेवा के लिए समर्पित है।

नैनी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मंत्री नन्दी ने पीडीए कॉलोनी में रोहित केसरवानी के पिता, अनिरुद्ध सिंह के पुत्र क्षितिज सिंह, सुरंजन सेन गुप्ता की पत्नी अपर्णा गुप्ता, नरेंद्र त्यागी के भाई नागेश त्यागी तथा आस्था पांडे के पिता के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा त्रिवेणी नगर में बूथ अध्यक्ष अरुण तिवारी के भाई, नैनी तालुका में पूर्व बूथ अध्यक्ष मंजुल मिश्रा की दादी, चक रघुनाथ में राम बाबू केसरवानी की पत्नी, लेबर कॉलोनी में आरएसएस संचालक नंदलाल पांडेय की पत्नी तथा लोकपुर नैनी में कुलभाष्कर पाल के पिता के निधन पर भी मंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, सेक्टर संयोजक विकास दुबे, जयशंकर मिश्रा, आरपी राय, अमित सिंह, राघव राम मिश्रा, मंगला प्रसाद गौड़ और सुनील कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल