समाज के हर वर्ग को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है : चौधरी लक्ष्मी नारायण
फिरोजाबाद, 14 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को फिरोजाबाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा सिर्फ राजनीतिक नेतृत्व की यात्रा नहीं, बल्कि 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प, जनकल्याण और मां भारती की सेवा के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को फिरोजाबाद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों एवं अभियान की कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर 17 सितंबर से होगी। इसका उद्देश्य जनसेवा के विभिन्न कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। साथ ही समाज के हर वर्ग को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा सिर्फ राजनीतिक नेतृत्व की यात्रा नहीं, बल्कि 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प, जनकल्याण और मां भारती की सेवा के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है। इस दौरान उन्होंने गरीबों के सम्मान, युवाओं के सामर्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों की समृद्धि को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के संकल्प के साथ देश को नई दिशा और गति प्रदान की। इसी सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ हो रहा है। सेवा से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में जनसमूह भी अपनी सहभागिता करेगा। 17 सितंबर, शाम 7 बजे हर घर-आंगन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा और राष्ट्रनिर्माण की गौरवपूर्ण यात्रा के प्रति आभार का प्रतीक। डबल इंजन की भाजपा सरकार से लाभान्वित लाभार्थियों व पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु एक दीप आशीर्वाद का जलाएं, सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुचाएंगे।
अभियान के प्रमुख कार्यक्रम: आर्शीवाद का दीया, सेवा दिवस, मेरे सपनों का भारत चित्र ,नमो सेवा की अनकही कहानियां , स्थानीय भाषाओं में संगीतमय नाट्य प्रस्तुति ,आंगन मिलन सेवा ,सेवा की कहानी ,सेवा ज्योति कलश यात्रा , वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा , सेवा मेरा योगदान ,सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग , सेवा फॉर इनोवेशन चैलेंज , सुशासन सेवा संवाद आदि है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, विधायक सदर मनीष असीजा, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह घनगर, अध्यक्ष जिला सहकरी बैंक अतुल प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी पूर्व जिलाध्यक्ष, डॉ. अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

