home page

काशी को बदनाम करने की साजिश, सीवर में डाली गईं बालू-गिट्टी की बोरियां : एके शर्मा

 | 
काशी को बदनाम करने की साजिश, सीवर में डाली गईं बालू-गिट्टी की बोरियां : एके शर्मा


काशी को बदनाम करने की साजिश, सीवर में डाली गईं बालू-गिट्टी की बोरियां : एके शर्मा


काशी को बदनाम करने की साजिश, सीवर में डाली गईं बालू-गिट्टी की बोरियां : एके शर्मा


काशी को बदनाम करने की साजिश, सीवर में डाली गईं बालू-गिट्टी की बोरियां : एके शर्मा


काशी को बदनाम करने की साजिश, सीवर में डाली गईं बालू-गिट्टी की बोरियां : एके शर्मा


जौनपुर,13 सितंबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में भाजपा की कोर कमेटी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के साथ-साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में एके शर्मा ने बताया कि पहले भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ जिले की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। इसके बाद अधिकारियों के साथ प्रशासनिक और विकास संबंधी विषयों की समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन मिलकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विशेष रूप से दिव्यांग, वृद्ध और निराश्रित पेंशन जैसी व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

वाराणसी में सीवर सफाई के दौरान मुख्य लाइनों से बालू-गिट्टी से भरी बोरियां, बुरादा और प्लास्टिक की थैलियां मिलने के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त ने उन्हें इसकी तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए हैं। मुख्य सीवर लाइनों में बड़ी संख्या में सीमेंट की बोरियों में गिट्टी और बालू भरकर डाले जाने से प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि काशी को बदनाम करने का षड्यंत्र किया गया है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। इस प्रकार की हरकत के माध्यम से प्रधानमंत्री, नगर प्रबंधन और राज्य प्रशासन को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। इसके कारण जलभराव हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपथ को लेकर दिए गए बयान पर शर्मा ने कहा कि जो लोग काशी को बदनाम करने से पीछे नहीं हट रहे हैं, वे किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को भी इस राजनीति में शामिल बताया।

अक्षय ऊर्जा अभियान के संबंध में एके शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अक्षय ऊर्जा अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अक्षय ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश भी इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। लगभग 7,000 मेगावाट क्षमता पाइपलाइन में है, जबकि करीब 3,500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। किसानों के कृषि अपशिष्ट और गन्ने की खोई जैसे पदार्थों से भी ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि जौनपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव