home page

बुंदेलखंड भाजपा के अहंकार को खंड-खंड कर देगा : अखिलेश यादव

 | 
बुंदेलखंड भाजपा के अहंकार को खंड-खंड कर देगा : अखिलेश यादव
बुंदेलखंड भाजपा के अहंकार को खंड-खंड कर देगा : अखिलेश यादव


लखनऊ, 14 मई (हि.स.)। झांसी में इंडिया गठबंधन के राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने मंगलवार को संयुक्त जनसभा की। जनसभा के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीर भूमि झांसी समेत बुंदेलखण्ड वासियों से जीत के लिए अपील की है।

उन्होंने पोस्ट कर कहा कि बुंदेलखंड भाजपा के अहंकार को खंड-खंड कर देगा। ये वीरों की भूमि रही है, जो अपने दुश्मनों को पहचानती भी है और पछाड़ती भी है। न जालौन भाजपा के जाल में फंसेगा, न झांसी भाजपा के झांसे में आएगी।

अखिलेश ने कहा कि जालौन, झांसी, हमीरपुर और बांदा में इंडिया गठबंधन की जीत बुंदेलखंड का नया इतिहास रचेगी। इंडिया गठबंधन की जीत देश की जीत होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/प्रभात