home page

हमीरपुर में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 | 
हमीरपुर में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर


मुख्य सड़क और नाला कराया गया अतिक्रमण मुक्त

हमीरपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ चल रहा 'बाबा जी का बुलडोजर' अभियान थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला शनिवार को हमीरपुर जिले के मुस्करा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बसवारी गांव का है, जहां प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया। गांव की मुख्य सड़क और जल निकासी के मुख्य स्रोत नाले को बाधित कर किए गए इस अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चला। काफी समय से गांव की सार्वजनिक जमीनों और रास्तों पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं।

इस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध ढांचों को ढहा दिया बसवारी गांव की मुख्य सड़क पर कुलदीप पुत्र अशोक कुमार राजपूत द्वारा किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया जल निकासी को बाधित कर रहे नाले के ऊपर राजेंद्र पुत्र गोली द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर भी बुलडोजर चलाकर उसे साफ कराया गया अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान मौके पर किसी भी प्रकार के विरोध या हंगामे से निपटने के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर भारी संख्या में सब इंस्पेक्टर शिवब्रत ओझा पूरी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। प्रशासन की मुस्तैदी के आगे अतिक्रमणकारियों की एक न चली इस पूरी अतिक्रमण हटाओ मुहिम का नेतृत्व खुद नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा ने किया। उन्हाेंने बताया कि दो ग्रामीणों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों लोगों का अवैध निर्माण हटाया गया जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल कारेलाल और अधिकारियों की देखरेख में नाप-जोख कर सार्वजनिक रास्तों को पूरी तरह से खाली कराया गया।

प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है |

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा