बुलंदशहर: भाई से सम्पत्ति विवाद में युवक ने पैर में मारी गोली, वीडियो वायरल
| May 4, 2026, 22:04 IST
बुलंदशहर, 04 मई (हि.स.)। बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी में भाई संजय से पैतृक सम्पत्ति के विवाद में मिथुन सोलंकी नामक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारी।
टांग में गोली मारते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में मिथुन परिवार के लोगों को धमकाते हुए खुद को गोली मारता दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, मामले की जांच जारी है।
खुर्जा क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, व्यपन की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma

