home page

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उनके जीवन को बनाया सुगम, खिले चेहरे

 | 
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उनके जीवन को बनाया सुगम, खिले चेहरे


दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उनके जीवन को बनाया सुगम, खिले चेहरे


दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उनके जीवन को बनाया सुगम, खिले चेहरे


दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उनके जीवन को बनाया सुगम, खिले चेहरे


दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उनके जीवन को बनाया सुगम, खिले चेहरे


गोरखपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को खजनी क्षेत्र के भैंसाबाजार स्थित बदरा गांव में सराहनीय पहल की गई। सीआरसी एवं एलिम्को गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान तथा गुरुकृपा संस्थान के संयोजन में आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में पूर्व में परीक्षण कर चयनित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल से दिव्यांगजनों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि बीते 3 सितंबर 2026 को सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय रामसजीले त्रिपाठी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बदरा गांव में दिव्यांगजन परीक्षण एवं सहायक उपकरण चयन शिविर आयोजित किया गया था। इसमें विशेषज्ञों की टीम ने 50 से अधिक दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी शारीरिक जरूरतों के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चयन किया था। उसी क्रम में गुरुवार को चयनित लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराए गए, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके।

कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं दिव्यांग वर्ग को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है।

उन्होंने कहा कि गुरुकृपा संस्थान समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा, सहयोग और स्वावलंबन के लिए लगातार प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आधुनिक सुविधाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध हो। ऐसे सेवा कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को सहायता मिलती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना भी मजबूत होती है।

डॉ. कंचन चौधरी के दिशा-निर्देशन एवं ज्ञानदीप के सहयोग से प्रधानमंत्री दिव्याशा एवं वयोश्री केंद्र तथा सीआरसी गोरखपुर के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राईपॉड, टेट्रापॉड, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, छड़ी, कान की मशीन, सिलिकॉन कुशन एवं कन्वेंशनल सहित विभिन्न प्रकार के आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन, दैनिक गतिविधियों और सामान्य जीवनचर्या में सहूलियत मिलेगी।

ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को उनके गांव में ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना बेहद उपयोगी और सराहनीय कार्य है। इससे दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अधिक सहजता के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे।

इस अवसर पर फयानाथ त्रिपाठी, जितेंद्र, राजू, रब्बान अली, रामाशीष, भूलन प्रजापति, श्याम नारायण, सुमना, राम नारायण ठाकुर, राजधानी, सोमनाथ, सोमई, समय रामविचारे, गोरखनाथ, रामकुमार, सोमारी, पूर्णिमा, जीतू, देव नारायण, राजवंती, कमलेशी देवी, राम नारायण, सोमई एवं वंशराज सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभार्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय