home page

जिले में पुल निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृत

 | 
जिले में पुल निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृत


जौनपुर, 19 मार्च (हि.स.)। जिले में विकास को गति देने के लिए खुटहन विकास खण्ड क्षेत्र के गठाना-डंडवा गांव के पास गोमती नदी पर एक पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 राज्य योजनान्तर्गत गठाना एवं डंडवा गांव के निकट गोमती नदी पर सेतु निर्माण हेतु 45 करोड़, 4 लाख, 86 हजार रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। पुल के निर्माण से जिले के विकास को और गति मिलेगी व स्थानीय लोंगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। आसपास के लोगों को लगभग 20-25 किमी दूरी कम तय करनी पड़ेगी ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र