home page

निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे श्रमिक के ऊपर ऊंचाई से गिरा ईंट, उपचार के दौरान मौत

 | 
निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे श्रमिक के ऊपर ऊंचाई से गिरा ईंट, उपचार के दौरान मौत


नोएडा, 25 जुलाई (हि.स.)। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के मह​र्षि आश्रम के पास निर्माणाधीन एक मकान में काम कर रहे मजदूर के ऊपर आज ऊपर से ईंट गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने शनिवार काे बताया कि महर्षि आश्रम रोड सालारपुर में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि वहां पर नरेश पुत्र मन्नू उम्र 30 वर्ष काम कर रहा था। निर्माण के दौरान ऊपर से एक ईट गिरकर उसके सिर पर लगी। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी